• Tue. Apr 30th, 2024

पेट की गंदगी साफ करता है और मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफ़ी फायदेमंद है यह फल

सेहत को स्वस्थ व बिलकुल ठीक रखने के लिए ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और विटामिंस होते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसी तरह का फल है नाशपाती। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम, ताँबे के समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है। आइए आज हम आपको नाशपाती के फायदे बताते हैं।

1. मधुमेह नियंत्रित करती है: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक नाशपाती के सेवन से मधुमेह नियंत्रित होता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफ़ी फायदेमंद है। मधुमेह के मरीज नाशपाती का सेवन कर सकते हैं।

2. पाचनतंत्र को मजबूत करती है: नाशपाती के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है। यह पेट की सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है। नाशपाती में फाइबर मौजूद होता है। जो खाना-पचाने में मददगार है। गैस के मरीजों के लिए यह फल बहुत लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिन्हें पाचन संबंधी कोई समस्या है वो इसका सेवन कर सकते हैं।

3. दिल को रखे सेहतमंद: नाशपाती का सेवन दिल के लिए बेहद लाभकारी है। इसके सेवन से दिल की सेहत दुरुस्त होती है। इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो दिल के लिए बहुत लाभकारी हैं। इसके सेवन से दिल के दौरा का खतरा कम होता है।

4. वजन कम करती है: नाशपाती के सेवन से वजन कम होता है।इसके खाने से पाचनतंत्र मजबूत होता है जिससे पेट फूलने की समस्या नहीं होती। नियमित तौर पर नाशपाती का सेवन वजन को नियंत्रित करता है।

5. ऊर्जा वर्धक: ऊर्जा वर्ध करने के लिए नाशपाती बेहद फायदेमंद है। यह शरीर में ऊर्जा वर्धक का काम करता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। नियमित तौर पर इसका सेवन सेहत को कई फायदे देता है।. स्वस्थ रहने के लिए आप भी इसे अपने आहार    में शामिल करें।

आशीष ठाकुर -हिमाचल प्रदेश