• Sun. Apr 28th, 2024

पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचनी की राह हुई मुश्किल

Nov 9, 2023 ABUZAR

न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर करने मे कामयाब रहे। न्यूजीलैंड ने 9 मैचों में पांचवीं जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में नंबर-4 पर रहना लगभग पक्का कर लिया है।

न्यूजीलैंड के अब 10 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, 8 मैचों से पाकिस्तान के 8 पॉइंट्स हैं। गणित के समीकरण अब भी पाकिस्तान को रेस में बता सकते हैं, पर वास्तविकता यही है कि बाबर आजम की टीम के पास अब कोई मौका नहीं है। खराब नेट रन रेट इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

श्रीलंका से मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +0.743 हो गया है। पाकिस्तान का नेट रन रेट अभी +0.036 है। पाक को सेमीफाइनल में जाना है तो उसे लगभग नामुमकिन अंतर से इंग्लैंड को हराना होगा। इसके लिए दो ही सिनैरियो हैं-

ऊपर दिए गए दोनों ही सिनैरियो में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना संभव नहीं हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड का यह मुकाबला 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है।