• Fri. Jul 26th, 2024

नीरज चोपड़ा ने किया शानदार प्रदर्शन

Oct 4, 2023 ABUZAR

भारत के सुपर स्टार जैवलीन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने इस टूर्नामेंट में नीरज ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया है। नीरज चोपड़ा ने आज 17वां स्वर्ण पदक दिलाया है।इस एशियाई खेलों में भारत ने अभी तक 17 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। बता दें कि नीरज जैवलिन थ्रो फाइनल के पहले राउंड से ही सबसे आगे रहे। नीरज का पहला थ्रो कुछ दिक्कतों के चलते काउंट नहीं हुआ। नीरज ने दूसरा प्रयास किया और 82.38 की दूरी तय की। भारत के किशोर कुमार ने भी इस इवेंट में अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर फेंका। पहले राउंड में वो दूसरे नंबर पर रहे। दूसरे राउंड में चोपड़ा ने भाला को 84.49 मीटर फेंका। जो उनके पहले थ्रो से भी काफी आगे था। चौथे प्रयास में उन्होंने 88.88 मीटर की दूरी तक थ्रो किया।

स मैच के दौरान नीरज को हमवतन किशोर जेना से टक्कर मिला। गोल्डन बॉय नीरज का पहला थ्रो टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से काउंट नहीं हुआ। फिर बाद वाली फेंक में वो 82.38 मीटर की दूरी तय कर पाए। वहीं इस राउंड में हमवतन किशोर ने अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर और दूसरा 84.49 मीटर का फेंका।

तीसरे राउंड दोनों के बीच कांटे की टक्कर शुरू हुई। तीसरे राउंड में किशोर जेना ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। इस राउंड में किशोर ने 86.77 मीटर भाला फेंका और किया नीरज दूसरी बार फाउल कर बैठे। चौथे राउंड और फाइनल राउंड में नीरज ने वापसी की और 88.88 मीटर का थ्रो फेंकते हुए पहला स्थान पा लिया। किशोर इस इस राउंड में 87.54 मीटर की दूरी तय कर की। किशोर जेना इस इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। इसके अलावा जापान के रोडरिक जेनकी डीन ने 82.68 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता, जिसे उन्होंने अपने पांचवें थ्रो में हासिल किया।