कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना शनिवार 13 मई को होने जा रही है। मतगणना यानि की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरुआत हो जाएगी। और पूरी संभावना है कि, कर्नाटक चुनाव रिजल्ट शाम तक आ सकते हैं। और यह पता चल जाएगा कि, कर्नाटक का नया सीएम किसको बनाया जाना है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना शनिवार 13 मई को होने वाली है। मतगणना यानि की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें मौजूद हैं। जिनके लिए भाजपा, कांग्रेस और JDS में जोरदार संघर्ष जारी है। एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बहुमत में बताया। और JDS को किंग मेकर बताया गया है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को समाप्त हो गया था। कर्नाटक के चुनाव नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। कर्नाटक में 73.19 प्रतिशत का उल्लेखनीय मतदान हो गया था। यह मतदान फीसद कर्नाटक के चुनावी इतिहास में अब तक सबसे अधिक माना जा रहा है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को 104 सीटें मिल गई थी। कांग्रेस ने 80 सीटें और जेडीएस 37 सीटों पर झंडा फहराया था। इसके अलावा मायावती की बीएसपी और केपीजेपी को 1-1 सीटें हासिल हुई थी।कर्नाटक चुनाव 2018 में कांग्रेस को 38.04 फीसद, भाजपा को 36.22 फीसद और जेडीएस को 18.36 फीसद वोट मिल गई थी।