• Fri. Apr 25th, 2025

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जमकर हुई वोटिंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में आज वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलने वाला है। आज 38 जिलों में वोट पड़ रहे हैं। इसमें मेयर से लेकर सभासद तक कुल 6,929 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई को वोट डाले गए थे। नतीजों का ऐलान 13 मई को किया जाना है।

दोपहर एक बजे तक अमेठी में 38, अंबेडकरनगर में 38, अयोध्या में 32, अलीगढ़ में 29 , आजमगढ़ में 33, एटा में 38, कन्नौज में 38, कानपुर देहात में 40, गाजियाबाद में 28, गौतमबुद्धनगर में 35, बस्ती में 45, बागपत में 39, मेरठ में 29 और हापुड़ में 1 बजे तक 42 फीसदी मतदान हो गया है।

-11 बजे तक भदोही में 23, शाहजहांपुर में 21, बुलंदशहर में 28, आजमगढ़ में 17, चित्रकूट में 24, कानपुर में 14, अमेठी में 24, बदायूं में 25, सुल्तानपुर में 22, नोएडा में 28, अलीगढ़ में 18 और कासगंज में 27 प्रतिशत मतदान हुआ है।

-सुबह 9 बजे तक जनपद मिर्जापुर में 07.56% मतदान हुआ है। नगर पालिका परिषद चुनार में सबलसे ज्यादा 10.90% वोट पड़े हैं।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शाजहांपुर में मतदान किया गया है। मतदान के बाद उन्होंने सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया जा रहा है।मेरठ में वार्ड 62 की बूथ संख्या 739 की EVM मशीन खराब। नगला पट्टू पोलिंग बूथ पर भी EVM मशीन खराब होने की शिकायत भी की गई है।