• Thu. Mar 28th, 2024

COVID-19 update: कोरोना ने एक बार फिर से तोड़ा सारे रिकॉर्ड, एक दिन मे 4 lakh 14 हजार से भी अधिक नए मामले!

Latest update COVID-19:
देश भर बढ़ रहे कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने अफरा तफरी मचा दी है, और दिन ब दिन और भी खतरनाक होता जा रहा है, वहीं पिछले 24 घंटों मे देश भर में 4 लाख 14 हजार से भी ज्यादा नए मामले आए है, और वहीं लगभग 4 हजार लोगों ने अपनी जान गवा दी!

स्वास्थ मंत्रालय ने बताया की ये कोरोना ने लगातार दूसरे दिन 4 लाख के आंकड़े पार किए हैं, वहीं देश भर मे कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2,14,91,592 हो गई है, और वहीं मरने वालो की संख्या बढ़ कर 2 लाख 34 हजार से भी अधिक हो गई है, पिछले 24 घंटों मे 3 लाख से अधिक लोग कोरोना से जंग जीत कर अपने घर लौट गए है!

सबसे ज्यादा महारास्ट्र में पिछले 24 घंटों में 62 हजार से भी अधिक कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए हैं, और 900 से अधिक लोगों ने कोरोना महमारी से अपनी जान गवां दी हैं!

कर्नाटक: कर्नाटक में भी कोरोना अपनी दहशत दिखाई हैं, पिछले 24 घंटों में 49 हजार से भी अधिक मामले सामने आए वहीं 300 से अधिक मरीजों ने अपनी जान से हाथ धो बैठे, बता दे की वहा की कुल संख्या 18 लाख के आस-पास पहुँच गई हैं, हर दिन 18 हजार से भी ज्यादा लोग ठीक हो कर अपने घर लौट रहे हैं, टोटल 12.5 लाख से भी लोग ठीक हो गए हैं, और 5 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं!

एफ.वजीर आलम