• Thu. Apr 25th, 2024

राजद प्रमुख लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, ICCU में भर्ती

Dec 6, 2022

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल हो गया है। उनका सिंगापुर मे किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन किया गया है। तत्काल उन्हे आईसीयू मे रखा गया है। ये जानकारी हमे लालू यादव के सुपुत्र तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर पोस्ट के जरिये बताया है। तेजस्वी यादव ने लिखा कि पापा का किडनी ट्रांसप्लांट सफल हो गया है उन्हे आपरेशन थिएटर से आईसीयू मे शिफ्ट किया है। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रिय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। लालू यादव किडनी, ब्लड प्रेशर समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे ऑक्टोबर माह में जब सिंगापुर इलाज के लिए गये थे तभी डॉक्टर ने उन्हे किडनी ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया था।

वो कहते है न “इस दुनिया में बहुत कम लोगों ने वफा किया है
जिसे मौका मिला है वो भी दगा किया है”
पर रोहिणी ने बेटी होने का फर्ज अदा किया है रोहिणी आचार्य ने बताया कि वह कई सालों से अपने पिता को इन गम्भीर बीमारियों से झूझते हुए देखा है। मैं अपने पिता की जान बचाने के लिए कुछ भी कर सकती हु मेरा मानना है की ये सिर्फ एक मांस का टुकडा है जो मै अपने पिता को दे रही हूँ। मेरे लिए इस दुनिया में माँ बाप ही भगवान है मुझे खुशी है की मैं अपने पिता के लिए कुछ कर रही हूँ।

रिपोर्ट:वंशिका सिंह