24 फरवरी, 2022 को जब रुस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन (Ukraine) पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी आर्मी को यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने का आदेश मिल गया था, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह युद्ध कुछ दिन से ज़्यादा चलना शुरू हो जाएगा। पर अब इस युद्ध को चलते हुए 16 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। इस युद्ध का यूक्रेन पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है। यूक्रेन में जान-माल के साथ ही कई शहरों में भारी तबाही भी मच चुकी है। बीते 16 महीनों में रूस ने यूक्रेन पर कई बार हमले किए हैं। पर यूक्रेन के डिफेंस को भी कई बात कामयाबी मिली है। बीती आधी रात को यूक्रेन को एक बार फिर रूस के हमले को रोकने में कामयाबी मिल गई थी।
मार गिराए 11 ड्रोन्स
यूक्रेन की एयर फोर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बीती आधी रात के समय रुसी आर्मी के किए गए ड्रोन अटैक में बड़ी कामयाबी मिल गई है। यूक्रेनी एयर फोर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि रूस ने उन पर 15 ड्रोन्स दागे थे, जिनमें से उन्होंने 11 मार गिरा दिया था।