• Mon. May 6th, 2024

नक्सल: जवानों की बस को उड़ाया, पांच जवान शहीद

Mar 23, 2021 Reporters24x7

छतीसगढ़के नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों की बस को निशाना बना कर IED से उड़ा दिया जिसमे 5 जवान मौके पर ही शहीद हो गये। ब्लास्ट के वक्त बस में करीब 24 जवान सवार थे। यह ब्लास्ट जवानों के नक्सल विरोधी अभियान से लौटते वक्त किया गया। ब्लास्ट कन्हर गांव और कडेमेटा के बीच हुआ। ब्लास्ट में करीब 14 जवान घायल भी हुए है। घटना के लिए राज्यपाल एवं राज्य सरकार के मंत्रियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।