• Fri. May 3rd, 2024

देश मे कोरोना खेल रहा है घोर तांडव, पिछले 24 घंटे मे आए 359694 के भयावह आंकड़े, 2806 की मृत्यु

भारत मे दिन ब दिन कोरोना का केहर बढ़ता ही जा रहा हैं। स्थित इतनी गंभीर है की लोगो को अस्पताल मे एडमिशन भी नही मिल रहा हैं। भीतर 24 घंटे मे 359694 नए लक्षण पाए गए हैं। 2,806 लोगों की मौत हो गई। यह लगातार छठा दिन है जब नए संक्रमितों की संख्या तीन लाख से अधिक रही। इसके चलते संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 73 लाख 4 हजार 308 पर पहुंच गए हैं, जबकि कुल मृतकों की संख्या 1 लाख 95 हजार 116 पर पहुंच गई है। देश में कुल इलाजरत मरीज 28 लाख 7 हजार 333 हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.2 प्रतिशत है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,42,96,640 हो गई है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.13 प्रतिशत रह गई है। भारतीय सरकार ने तुरंत इसके समादान के लिऐ पर्याप्त निर्णय लिए हैं। जिससे वो इस बढ़ती आपदा को जल्द से जल्द कम कर सके।

-सतीश कुमार।