• Tue. Apr 30th, 2024

केरल में अगले दो दिन लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, सिर्फ जरूरी सेवाओं को अनुमति

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केरल सरकार ने शुक्रवार को राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू करने का फैसला किया है। केरल में यह पाबंदियां अगले दो दिनों (शनिवार-रविवार) को लागू की जाएंगी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह जानकारी दी है।केरल के सीएम विजयन ने कहा,अगले दो दिनों तक लॉकडाउन जैसी सख्ती लागू की जाएगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं और इमरजेंसी यात्रा को ही इजाजत होगी। शादी समारोह के लिए इंडोर में 75 और आउटडोर में 150 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। अंतिम संस्कार में ज्यादा से ज्यादा 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं।”

राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में 28,447 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 5,663 लोग बीमारी से ठीक हो गए।

-सतीश कुमार, चेन्नई