• Sun. Sep 28th, 2025

दोबारा बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर

Jul 17, 2023

द‍िल्‍ली में यमुना का जलस्‍तर एक बार फ‍िर बढ़ना शुरु हो गया है। प‍िछले दो द‍िनों से जलस्‍तर में कमी र‍िकॉर्ड की जा रही थी और यह 205.33 मीटर तक पहुंच गया था. लेक‍िन अब अचानक इसमें बढ़ोतरी दर्ज हो चुकी है। इसके बाद अब राहत और बचाव कार्य में द‍िक्‍कत आने की आशंका जताई गई है।

यमुना में आई बाढ़ के बाद द‍िल्‍ली के 6 ज‍िलों के अलग-अलग इलाकों में कई-कई फीट तक पानी भर जाने और बाढ़ आने के बाद हालात खराब हैं. हालांक‍ि सेना, नेवी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और तमाम सरकारी एजेंस‍ियां स्‍थ‍िति से न‍िपटने में जुटी हैं. लेक‍िन अब एक बार फ‍िर जलस्‍तर के बढ़ने से परेशानी और बढ़ना शुरु हो चुका है।

सरकारी आंकड़ों की माने तो सोमवार सुबह यमुना का जलस्‍तर घटकर 205.33 मीटर तक पहुंच चुका है. लेक‍िन दोपहर 12 बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.80 मीटर तक पहुंच जाने से बाढ़ का खतरा एक बार फ‍िर बढ़ना शुरुहो गया है. च‍िंता की बात यह है क‍ि यमुना का जलस्‍तर जोक‍ि सुबह 6 बजे 205.45 मीटर था वो अब बढ़कर 205.80 मीटर हो गया है. यानी प‍िछले 6 घंटों के भीतर इसमें तेजी के साथ बढ़ोतरी र‍िकॉर्ड हो गई है।

इस बीच देखा जाए तो हथ‍िनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के बाद अब यमुना का जलस्‍तर एक बार फ‍िर बढ़ने के साथ च‍िंता का व‍िषय बन गया है. अभी भी यमुना खतरे के न‍िशान से ऊपर बह रही है. ऐसे में माना यह जा रहा है कि सोमवार शाम तक यमुना के जलस्‍तर में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है. वहीं, द‍िल्‍ली सरकार और प्रशासन बाढ़ प्रभाव‍ितों को रेस्‍क्‍यू कराने के बाद राहत कैंपों में उनको सुव‍िधा मुहैया कराने में लगी हुई है।