नई दिल्ली: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह इस वर्ष की तीसरी हिट फिल्म मानी जा रही है। इसके पहले पठान और द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर लिया है।
जरा हटके जरा बचके ने 14 दिनों में ₹59 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का निर्माण मैड्डॉक फिल्म्स ने किया है। यह फिल्म इस वर्ष की तीसरी सफल फिल्म है। 2 सप्ताह में इस फिल्म में ₹59 करोड़ कमा लिया है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 80 करोड़ रुपये का व्यापार किया है। इस फिल्म के लिए तीसरा सप्ताह काफी कठिन होने वाला है क्योंकि इसकी लड़ाई सीधे बॉक्स ऑफिस पर आदिपुरुष भी मौजूद हैं।
जरा हटके जरा बचके को पब्लिक ने स्वीकार किया है। इस फिल्म की शुरुआत 5.25 करोड़ रुपए से हो गई थी। इसके बाद, इसने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। इस फिल्म के निर्माता ने 14 दिनों का कैंपेन किया गया। इसमें कलाकारों ने दिल लगाकर प्रमोशन किया था। इस फिल्म ने इंडस्ट्री को आशा की किरण भी दिखाई है। जिसे सभी लंबे समय से देखे जा रहे हैं।
जरा हटके जरा बचके फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे। विक्की कौशल और सारा अली खान ने पहली बार इस फिल्म के साथ एक साथ काम किया था। उनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी फैंस ने काफी सराहा था। दोनों की जोड़ी फ्रेश होने के चलते फैंस ने इन दोनों को स्वीकार कर लिया है।