• Fri. Mar 31st, 2023

Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 69 अंक लुढ़का

Stock Market: आज यानी मंगलवार के दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। Sensex 69 अंक गिरने के साथ 58,169 पर पहुंचकर खुला। हालांकि Nifty 5 अंकों की तेजी के साथ 17,160 के स्तर पर खुल गया था। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर गिरावट देखी गई है। इससे पहले सोमवार के दिन गिरावट हुई थी।

अडाणी एंटरप्राइजेज में हो चुकी है गिरावट

आज अडाणी ग्रुप (Adani Group) के सभी 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 5.40% कम हो गया था। अडाणी पोर्ट्स में 3.19% की गिरावट हो चुकी है। अडाणी विल्मर, ट्रांसमिशन, पावर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी और NDTV 5-5% की गिरावट देखी गई है।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में कमजोरी हो गई है। इनमें टीसीएस, सन फार्मा, एनटीपीसी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI), एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) जैसी कंपनियों को शामिल किया है। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एसबीआई, टाइटन और नेस्ले इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली है।

ग्लोबल मार्केट में ऐसा रहा हाल

ग्लोबल मार्केट (Global Market) से मिलेजुले संकेत देखे गए हैं। SGX NIFTY और US FUTURES में हल्की मजबूती हो चुकी है। कल अमेरिकी बाजारों में तेज उतारचढ़ाव हो रहा था लेकिन आज एशियाई बाजारों में कमजोरी हो चुकी है।

कल फरवरी महीने के रिटेल महंगाई वाले आंकड़े जारी हुआ है। फरवरी में रिटेल महंगाई कम होने के बाद 6.44% पर पहुंच चुकी है। जनवरी 2023 में देखा जाए तो ये तीन महीने वाले उच्च स्तर के साथ 6.52% और दिसंबर 2022 में 5.72% पर पहुंच गया था। तीन महीने पहले नवंबर 2022 में रिटेल महंगाई 5.88% पर बनी हुई थी। पिछले साल फरवरी 2022 में यह 6.07% पर बन रही थी।

सोमवार को शेयर बाजार में हुई गिरावट

सोमवार को सेंसेक्स 897 अंक गिरने के बाद 58,237 के स्तर पर पहुंचकर बन्द हो गया था। वहीं निफ्टी में भी 257 अंक की गिरावट हुई है। यह 17,155 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरावट में पहुंचकर बन्द हो गया था।

अंज़र हाशमी- उत्तर प्रदेश