• Fri. Feb 7th, 2025

रणवीर को फैंस का मिल रहा सपोर्ट

Aug 8, 2023 ABUZAR

हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए रणवीर सिंह को क्रिटिक्स और फैंस से काफी प्यार मिला है. इसी बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ ‘आस्क मी सेशन’ ऑर्गनाइज किया।

इस दौरान रणवीर ने इस फिल्म और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब देना शुरु किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में रॉकी का रोल प्ले करने के बाद से उन्हें लव लेटर्स मिल रहे हैं। रणवीर ने यह भी बताया कि फिल्म के एक गाने में कथक करना उनके लिए काफी मुश्किल था क्योंकि उस वक्त उन्होंने मसल्स गेन किए हुए थे।

इस सेशन के दौरान जब रणवीर से पूछा गया कि फिल्म के लिए उन्हें सबसे बेस्ट कॉम्पलिमेंट किससे और क्या मिला तो उन्होंने बताया, ‘मुझे कई कॉम्पलिमेंट मिले और रॉकी को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है। मैं बहुत खुश हूं.. लंबे-लंबे लव लेटर्स मिल रहे हैं। इस प्यार के लिए मैं बहुत आभारी हूं।’

फिल्म के एक सीन में रणवीर ‘देवदास’ के गाने डोला रे डोला पर भी कथक करते हुए नजर आ रहे थे। एक यूजर ने रणवीर से पूछा कि उन्होंने कथक सीखने के लिए कितना टाइम लिया था तो उन्होंने जवाब दिया कि, ‘करीबन 1 महीना। यह बहुत ही मुश्किल था। उस समय मैंने मसल्स गेन किए हुआ था। उनके साथ इस डांस फॉर्म को अच्छे से परफॉर्म कर पाना बड़ी चुनौती थी।’ इस सेशन में रणवीर ने कई और मजेदार सवालों के जवाब देना शुरु कर दिया।