• Fri. Jan 17th, 2025

नैनीताल में टूरिस्ट बस गिरने से हुआ बड़ा हादसा

Oct 8, 2023 ABUZAR ,

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार रात टूरिस्ट बस 100 मीटर गहरी खाई में जाकर गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा कालाढूंगी के नलनी इलाके में रात करीब 8 बजे हो गया था। बस में हरियाणा के हिसार के 33 लोग सवार थे, जो नैनीताल घूमकर घर लौट रहे थे। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्टेट डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई। वे रस्सी के सहारे खाई में उतरे और घायलों का रेस्क्यू किया। साथ ही मृतकों के भी शव बाहर निकाला गया।

दो महीने पहले 20 अगस्त को गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास एक बस 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 27 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बस में 32-33 गुजराती लोग सवार थे, जो गंगोत्री धाम की यात्रा करके लौट रहे थे।