• Fri. Feb 7th, 2025

एशियन गेम्स में भारत ने किया शानदार प्रदर्शन

Oct 1, 2023 ABUZAR

एशियन गेम्‍स 2023 भारत ने शूटिंग के ट्रैप मेन टीम इवेंट में स्‍वर्ण पदक अपने नाम करने में कामयाब हो चुके हैं। चेनाई, जोरावर और पृथ्‍वीराज की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है। इस पदक के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्‍या अब 41 पर पहुंच गई है। अब भारत तेजी से पदकों के अर्धशतक की ओर बढ़ना शुरु हो चुके हैं। भारत के लिए आज में पहला पदक गोल्‍फ में सिल्‍वर के रूप में आया। भारतीय महिला गोल्‍फर अदिति अशोक ने रजत पदक जीताा। इसके बाद विमेंस टीम ने ट्रैप शूटिंग में रजत पदक जीतने में कामयाब रहे हैं।

एशियन गेम्‍स 2023 में अदिति अशोक ने शनिवार को खेल खत्म होने तक तीन राउंड्स में लीड बनाने में कामयाब हुए थे, लेकिन वह आज उम्‍मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करन में कामयाब नहीं हो सके। अदिति ने सिल्‍वर जीता है, वहीं टीम इवेंट में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय खिलाड़ी आज रविवार को कई अहम मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरने जा रहे हैं। शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी टीम और बॉक्सिंग के खिलाडि़यों पर आज फैंस की उम्मीद लगाई जा रही है।

एशियन गेम्स 2023 में भारत के कुल पदकों की संख्‍या अब 41 हो गई है। इसमें 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने आज 8वें दिन जिस तरह से शुरुआत की है, उससे पूरी उम्‍मीद है कि भारत आज पदकों का अर्धशतक लगाने में कामयाब हो सकते हैं।