• Fri. Feb 7th, 2025

एशियन चैंपियनशिप ट्राफी के फाइनल में भारत ने बनाई जगह

Aug 11, 2023 ABUZAR

भारतीय हॉकी टीम को 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान से हार मिली थी। अब दो साल बाद 2023 में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने जापान को हरा चुकी है। पहला क्वार्टर गोलरहित बराबर रहने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में 3 गोल मार दिया था। तीसरे में एक और चौथे में भी टीम ने एक गोल किया। 5-0 से जीत हासिल कर भारत ने फाइनल में जगह पक्की की। जहां अब मलेशिया से उसकी भिड़ंत होगी। फाइनल मुकाबला कल यानी 12 अगस्त को होने वाला है।

भारतीय टीम की तरफ से 5वां गोल भी हो गया है। यह गोल लोकल बॉय कार्थी सेल्वम ने किया। 51वें मिनट में उन्होंने यह गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के लॉन्ग बॉल ने इस गोल में मदद की। स्कोर भारत 5-0 जापान तक पहुंच गया था।

पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाईं। भारत को दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस गोल नहीं कर पाए। इसके बाद भी टीम इंडिया ने अटैक जारी रखा, फिर भी सफलता नहीं मिली।