• Sun. Feb 16th, 2025

20 मार्च: वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे

Mar 20, 2021

20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इसे पहली बार साल 2013 में मनाया गया था जब वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन ने इसकी शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य लोगों को मुंह की सफाई के प्रति जागरूक करना है। डॉक्टर्स हमेशा लोगों को एक दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। आंकड़े देखें तो बड़ी संख्या में लोग मुख की बीमारियों से ग्रसित हैं। इनमें मुंह का कैंसर प्रमुख हैं। इसके अलावा पीलापन, सड़न, पायरिया समेत बहुत सी बीमारियां हैं। धूम्रपान और तंबाकू चबाने से भी मुंह की बीमारियां होती हैं।

मुंह का ख्याल कैसे रखें

● धूम्रपान न करें धूम्रपान से दांतों में पीलापन आ जाता है। इसके लिए सबसे पहले नो स्मोकिंग।

● दांतों को स्वस्थ और साफ़ रखने के लिए रोजाना दिन में दो बार ब्रश जरूर करें। इससे दांतों की चमक भी बरकरार रहती है।

● हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा के पेस्ट को दांतों पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही मुंह बैक्टीरिया मुक्त रहता है। इससे प्लेग का खतरा भी कम हो जाता है।