• Fri. Mar 31st, 2023

मनोज तिवारी ने किया हिंदू राष्ट्र बनाने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन

Feb 17, 2023

बीते दिनों बाबा धीरेंद्र कृष्ण चमत्कार के लिए विवाद में थे आजकल अपनी सिद्धियों और बढ़ते हुए भक्तो के लिए प्रसिद्ध हो रहे है। बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह मे पूरे देश भर से लोग इकट्ठे हो रहे है। बहुत सिर्फ बाबा के दर्शन के लिए आये है तो कुछ लोग तो अपने समस्या का समाधान ढूढने बागेश्वर धाम पधारे हुए है।
हर साल की भाँति इस साल भी कन्याओ के विवाह के समय 80 दिन का अनुस्थां न चल रहा है। देश के नेताओ का जमावड़ा पहुँच रहा है बाबा के पास। इसीबीच भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और बीजेपी सांसदमनोज तिवारी का भी आगमन बागेश्वर धाम में गए है जहाँ वो बाबा के दरबार में भोजपुरी भजन के साथ साथ हिंदू राष्ट्र बनाने पर भी बल देते हुए दिखाई दिये।
आजकल बागेश्वर धाम में लाखों करोडो की भीड़ जमा हो गयी है जहाँ लोगों के बैठने और सोने तक का जगह शेष नही है। फिर भी लोग भक्ति और बाबा के सहारे पहाड़ों पर रहने के लिए आतुर है। लोगो का कहना है कि जो हमरे धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए इतना सब कर रहे है हम उनके समर्थन करने लिए हमेसा तैयार है। हम आपको बता दे इससे पहले भी किए दिग्गज नेता बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सैनिधय्य जा चुके है। वही मनोज तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के लिए अच्छे कार्यो हेतु बाबा हमेशा तत्पर रहते है ऐसे लोगों के भलाई की कार्य करते रहे तथा इनकी लम्बी उम्र की कामना करते है हम
हम आपको बता दे आज से तीन दिन बाद बागेश्वर धाम में 108 कन्याओ का सामूहिक विवाह करवाया जायेगा। जिसके लिए बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्तो के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह