• Thu. Apr 18th, 2024

बढ़त के साथ बन्द हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में हुई बढ़त

Mar 16, 2023 ABUZAR , , , ,

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में आज काफी बढ़त होना शुरु हो चुकी है। सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 57,635 के स्तर पर पहुंचकर बन्द हो गया था। निफ्टी भी 13 अंक पर बढ़ने के बाद कारोबार कर रहा है, यह 16,985 के स्तर पर पहुंचने के बाद बन्द हो गया था। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में बढ़त और 13 में गिरावट देखने को मिली है।

अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर में हुई बढ़त

अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों की बात करें तो 6 में तेजी और 4 में गिरावट होना शुरु हो चुकी है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.05% तक बढ़ चुका है। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर को लेकर 5.00% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, अडाणी विल्मर, पावर, टोटल गैस और NDTV के शेयर में गिरावट देखने को मिली है।

‌BPCL, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, टाइटन, बजाज ऑटो, सन फार्मा और ब्रिटानिया समेत निफ्टी-50 के 32 शेयरों में तेजी देखी गई है। वहीं हिंडाल्को, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, JSW स्टील, HDFC लाइफ, भारती एयरटेल, इंफोसिस और HCL टेक समेत निफ्टी के 18 शेयरों में गिरावट हो चुकी है।

मीडिया सेक्टर में हुई बढ़त

NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी होना शुरु हो चुकी है। मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.16% की तेजी हो चुकी है। FMCG और रियल्टी सेक्टर में 1% से अधिक बढ़त हुई है। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और PSU बैंक सेक्टर में काफी तेजी हुई है। सिर्फ IT, मेटल और प्राइवेट बैंक सेक्टर में गिरावट होना शुरु हो गई थी।

15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुका है क्रूड

बैंकिंग संकट की चिंताओं से क्रूड (कच्चा तेल) 5% से अधिक गिरावट हो चुकी है। कच्चा तेल 3 दिन में 10% से अधिक कम होने के बाद 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है। इसका भाव 74 डॉलर के करीब पर पहुंच गया है। कल ब्रेंट का भाव $72 के नीचे फिसल चुका था। कल ब्रेंट का भाव 4% से अधिक कम हो गया था। ये 3 दिनों में 10.50% से ज्यादा गिर गिया था।

अंज़र हाशमी- उत्तर प्रदेश