• Fri. Apr 19th, 2024

ऑक्सीजन का सपोर्ट ले रहे सत्येंद्र जैन

May 25, 2023 ABUZAR

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को आज गुरुवार को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया है।

जैन फिलहाल दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं। उन्हें यहां से एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट होने वाला है।

जेल प्रशासन के अनुसार जैन जेल अस्पताल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। सामान्य कमजोरी की शिकायत पर उन्हें जेल के अस्पताल में निगरानी को लेकर रखा गया था। बाथरूम में गिरने के बाद उनके पीठ, कंधा और बाएं पैर में चोट लग गई है। इसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती किया गया।

जेल प्रवक्ता अरविंद कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में कोई गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि उनकी रीढ़ की हड्डी में परेशानी हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले भी इसी परेशानी के चलते सफदरजंग अस्पताल में उनकी जांच हुई थी। इससे पहले भी वे जेल के बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी।

पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट में कहा था कि जेल में सत्येंद्र जैन का वजन करीब 35 किलो कम हो चुका है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। इससे पहले गुरुवार (18 मई) को सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा गया था।