• Thu. Apr 18th, 2024

आज मना रहे रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती

नई दिल्ली: रबीन्द्रनाथ टैगोर एक महान भारतीय कवि व लेखक थे। जिन्होंने अपनी रचनाओं, कविताओं से व्यक्ति के अंतर्मन को स्पर्श किया था। महात्मा गांधी ने रबीन्द्रनाथ टैगोर को ‘गुरुदेव’ की उपाधि दी थी। उनकी रचनाएं बेहद प्रभावशाली व अद्वितीय थी। साहित्य में उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को हुआ था। हालांकि, रवींद्रनाथ टैगोर जयंती बंगाली कैलेंडर के अनुसार मनाई जाती है और यह बंगाली महीने बोइशाख के 25वें दिन आती है। साल 2023 में रबींद्रनाथ टैगोर जयंती 9 मई मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन को कुछ राज्यों में अवकाश होता है।

उनके कुछ अनमोल विचार

सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते।

जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।

जिस तरह घोंसला सोती हुई चिड़िया को आश्रय देता है, उसी तरह मौन तुम्हारी वाणी को आश्रय देता है।