• Thu. Mar 28th, 2024

पंजाब बोर्ड का रिजल्ट जारी

May 24, 2023 ABUZAR

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज, 24 मई को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। PSEB 12वीं के परिणाम 2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.47 प्रतिशत पहुंच गया है। लड़कियों, लड़कों और ट्रांसजेंडरों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 95.14 प्रतिशत, 90.25 प्रतिशत और 100 प्रतिशत रहा है।।परीक्षार्थी नतीजे जारी होने के बाद अपने नतीजे पोर्टल Pseb.ac.in पर चेक आसानी से कर सकते हैं। वहीं, स्टूडेंट्स चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी नतीजों की जांच आसानी से कर पाएंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे भी आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आसानी से परिणाम देख पायेंगे

सरकारी स्कूल का परिणाम 91.86 प्रतिशत रहा है। वहीं, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 91.03 प्रतिशत गया है, जबकि गैर सरकारी स्कूल का रिजल्ट 94.77 फीसदी हो चुका है

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट Pseb.ac.in पर जाना होता है। अब, परिणाम टैब खोलें। इसके बाद कक्षा 12 के परिणाम लिंक को खोजें और खोल सकते हैं। अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन आसानी से कर पाएंगे। पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रखा जा सकता है।

बता दें कि पंजाब बोर्ड ने पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना जारी कर बताया कि नतीजे 31 मई, 2023 से पहले कभी भी घोषित हो सकते हैं। इसी क्रम में बोर्ड ने आज नतीजों का ऐलान हो चुका है