• Fri. Mar 29th, 2024

G7 बैठक के लिए जापान पहुंच गए प्रधानमंत्री मोदी

May 19, 2023 ABUZAR

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 देशों की बैठक में शामिल होने को लेकर पहुंच गए हैं। यहां वो दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेताओं के साथ मुलाकात करने को लेकर तैयार हो गए हैं। 66 साल बाद यह पहला मौका होने जा रहा है कि जब भारत का कोई प्रधानमंत्री जापान के हिरोशिमा शहर पहुंचने वाले हैं। जवाहरलाल नेहरू 1957 में हिरोशिमा पहुंच गए थे।

जापान के हिरोशिमा शहर में शुक्रवार को G7 देशों की सालाना बैठक शुरु हो गई है। वहीं, समिट के पहले ही दिन संगठन के नेताओं ने रूस पर शिकंजा कसना शुरु किया है। G7 के नेताओं ने रूस से मांग कर दिया है कि वो तुरंत यूक्रेन से अपनी सेना को बाहर निकाले। G7 दुनिया के सात देशों से बना हुआ संगठना माना जा रहा है जो जंग में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, कनाडा, जापान और फ्रांस भी मौजूद हैं।

क्वात्रा ने बताया कि G-7 समिट के बाद PM मोदी पापुआ न्यू गिनी जाने वाले हैं। यहां वो कुछ ही घंटे रुकेंगे और फिर 22 मई को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के लिए तैयार हैं।