• Thu. Apr 18th, 2024

आगरा के हुनर हाट में लोगों को मिल रहा आनंद, हर तरह की कला का उठाएं लुत्फ

May 22, 2022

लखनऊ: ताजमहल के पास शिल्पग्राम में हुनर हाट लग गया है जिसमें हर तरह के लोग शामिल हो रहे हैं। यहां दो-चार नहीं पूरे 32 राज्यों का संगम होने वाला है। वहां के लजीज व्यंजन, हाथों के हुनर से बनी चीजें स्टॉलों पर उपलब्ध की गई है। हुनर हाट में परिवार संग आएं और राज्यों की संस्कृति और चुनिंदा चीजों का आनंद ले रहे हैं। यही नहीं मनोरंजन के लिए यहां सर्कस और बॉलीवुड नाइट भी मौैजूद है। रविवार को छुट्टी की वजह से हुनर हाट में भीड़ उमड़ी। परिवार के साथ आए लोगों ने जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

हुनर हाट में करीब 320 स्टॉल लगा दी गई है। यहां केंद्र शासित प्रदेशों समेत 32 राज्य से दस्तकार, शिल्पी और कारीगर शामिल हो चुके हैं। गेट से प्रवेश करने के बाद ही अलग-अलग राज्यों के स्टॉल शुरू कर दिया जाता है। उन स्टॉलों में राज्य की झलक, वेशभूषा और वहां के लोग बरबस अपनी ओर ध्यान खीचने में मदद करते हैं। इन स्टॉल से आप घर की सजावट, खिलौने व अन्य जरूरत का सामान खरीदना से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

परिवार के साथ हुनर हाट में आने वालों के लिए मेरा गांव मेरा देश, नाम से फूड कोर्ट तैयार किया जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई कोर्ट को गांव का लुक देना शुरु कर दिया है। यहां अलग-अलग राज्यों के प्रसिद्ध खाने की स्टॉल लगाई गई हैं। राजस्थान की दाल बाटी, मध्य प्रदेश की चाट, साउथ का इडली-डोसा, बिहार का लिट्टी-चोखा, गुजरात का फाफड़ा, लखनऊ का कबाब आदि का स्वाद ले सकते हैं। खाने की स्टॉलों के सामने सेल्फी प्वाइंट बना दिया गया है।

हनुर हाट में मनोरंजन के लिए रैंबो इंटरनेशनल सर्कस के कलाकारों को बुलाया जा चुका है। यह कलाकार मुक्ताकाशीय मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन काफी हद तक हो रहा है। सर्कस बच्चों के साथ युवाओं को भी काफी पसंद कर रहे हैं। यह निशुल्क दिखाया जा रहा है। सर्कस व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद बॉलीवुड नाइट में फेमस सिंगर अपनी प्रस्तुति में भी लोगों को काफी आनंद आ रहा है।

अंज़र हाशमी, उत्तर प्रदेश