• Tue. Apr 23rd, 2024

रमजान का मुस्लिम लोग कर रहे इंतजार, चांद दिखने की लगा रहे उम्मीद

Mar 21, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: इस्लामी कैलेंडर के अनुसार नवां महीना रमजान का माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान को बरकतों, रहमतों का महीना समझते हैं। जिसकी शुरुआत हर साल चांद का दीदार करने के साथ होती है। हालांकि, इसकी शुरुआती तारीख को लेकर अक्सर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन होना शुरू हो जाता है।

मीडिया खबरों की मानें तो सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम राज्य से मुस्लिम समुदाय के लोगो को बात की जाय तो अर्धचंद्र देखने के लिए बुलाया जा चुका है। क्रिसेंट मून वॉच के अनुसार, (यूनाइटेड किंगडम के समुद्री पंचांग कार्यालय द्वारा संचालित चंद्रमा ट्रैकर) रमजान 2023 का अर्धचंद्र 21 मार्च को 17:23 GMT (रात 8:23 बजे मक्का का समय) पर देखा जाना है। जबकि 22 मार्च की रात को रमजान का अर्धचंद्र चंद्रमा मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई हिस्सों में नग्न आंखों से भी आसानी से दिखाई देना अहम होता है। ऐसे में इन देशों के लिए पहला रोजा 23 मार्च को रखने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में भारत में पहला रोजा 24 मार्च को होने की उम्मीद लगा रहे हे।

हालांकि 22 मार्च को भारत में शाबान की 29 तारीख होगी और यहां भी चांद देखा जाना है। अगर भारत में चांद 22 मार्च को दिखाई देता है तो 23 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा ऐसे में भारत और अरब देशों में रमजान एक साथ शुरू होने की संभावनाएं भी काफी अधिक हो चुकी है।

अंज़र हाशमी – अंज़र हाशमी