• Sat. Apr 20th, 2024

मुंबई इंडियंस ने पहली पारी में मचाया धमाल

May 12, 2023 ABUZAR

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 57वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस में मुकाबला जारी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार शतक की मदद से गुजरात टाइटंस को 219 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाने में कामयाब रही है। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा चुके हैं। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। सूर्य ने 49 गेंद पर छह सिक्स और 11 चौके की मदद से नाबाद 103 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा ईशान किशन ने 31 और विष्णु विनोद ने 30 रन की पारी खेली है। गुजरात के लिए राशिद खान ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई थी। कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी बनाया था। पावरप्ले के बाद राशिद खान ने गुजरात को पहली सफलता दिलाने में कामयाब रहे थे। उन्होंने रोहित शर्मा को स्लिप में राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा 18 गेंद में 29 रन की पारी खेली थी।