• Thu. Mar 28th, 2024

पेट्रोल-डीजल का जानें ताजा रेट, फटाफट चेक करें जानकारी

Apr 18, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी 18 अप्रैल को बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। करीब 11 महीनों से दाम एक जैसा ही बना रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी हो गई है। ये 85 डॉलर प्रति बैरल पर बन चुका है।

मई 2022 के बाद से कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

आखिरी बार मई 2022 में पेट्रोल-डीजल वाली कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क कम हुआ था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम तक कम हो चुका है। जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर तक की कमी हो गई थी।

16 राज्यों में पेट्रोल 100 से ज्यादा

देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो चुकी है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए तक हो चुकी है।