• Thu. Apr 25th, 2024

किंग चार्ल्स की आज होगी ताजपोशी

May 6, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली :ब्रिटेन (Britain) के लिए ये काफी खास दिन माना जा रहा है। ब्रिटेन के नए किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी होने की तैयारी हो रही है। इस ताजपोशी को लेकर आज लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे (Westminster Abbey) में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें हज़ारों लोग भी शामिल होने जा रहे हैं।

साथ ही कई हॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ और सिंगर्स इस समारोह में प्रस्तुति भी देने के लिए तैयार हो चुके हैं। कई देशों के बड़े राजनेता भी इस ताजपोशी समारोह में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इस ताजपोशी समारोह में ब्रिटिश किंग चार्ल्स तृतीय के साथ उनकी पत्नी और ब्रिटिश क्वीन कॉन्सोर्ट कैमिला भी मौजूद होने वाली हैं। इस अवसर पर कैमिला जिस मुकुट को पहनेंगी उसमें कोहिनूर हीरे (Kohinoor Diamond) का इस्तेमाल नहीं होने वाला है।

वर्ष 1849 में पंजाब पर अंग्रेजों ने विजय प्राप्त किया गया था। जिसके बाद लाहौर संधि को लेकर ऐलान किया गया था। तब लॉर्ड डलहौजी की मदद से रणजीत सिंह के उत्तराधिकारी दिलीप सिंह ने महारानी विक्टोरिया को कोहिनूर भेंट कर दिया था। हीरा 1850 -51 में महारानी विक्टोरिया को दिया गया था। तब से आज तक कोहिनूर हीरा इंग्लैंड में ही है। हालाँकि कुछ इतिहासकार मानते हैं कि कोहिनूर हीरे को 1849 में अंग्रेजो ने चुराया गया था।

अब 105 कैरेट का यह हीरा अंग्रेजो के पास आने से पहले 190 कैरेट का माना जा रहा था। भारत से कोहिनूर हीरे को चुराने के बाद तत्कालीन ब्रिटिश क्वीन विक्टोरिया के मुकुट में कोहिनूर हीरे को जड़वाया गया था। उसके बाद से सभी ब्रिटिश क्वींस और क्वीन कॉन्सोर्ट्स के मुकुट में कोहिनूर हीरे का इस्तेमाल होने वाला है।

अंज़र हाशमी