• Wed. Apr 24th, 2024

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की शुरू तैयारी

Apr 23, 2023 ABUZAR ,

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस दोनों ने राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा सीट की बात करें तो 150 सीटों पर जीत हासिल करने का टारगेट दिया गया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में असली लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है। और जेडीएस इसमें किंग मेकर का रोल अदा कर सकती है। कुछ जेडीएस के साथ पहुंच गए हैं। भाजपा के लिए जीत की डगर कुछ कठिन है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी, बसपा और रेड्डी बंधु की पार्टी भी किस्मत आजमाने में लगी हुई है।

इनके पास खोने को तो कुछ नहीं है पर मिलने को बहुत कुछ है। इसी बीच कांग्रेस ने एक शतरंज की चाल चलना शुरू किया है। सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहाकि, CPI ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति जता लिया हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि, हमने CPI से संपर्क किया और उनके केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध कर चुके हैं। उन्होंने हमारी बात से सहमति जताते हुए हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए बात मानी जा चुकी है। हमारे और CPI के बीच 7 सीटों में फ्रेंडली चुनाव होंगे और बाकी 215 सीटों पर उन्होंने हमको बिना शर्त समर्थन देने को लेकर वादा हुआ हैं।

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें है मौजूद

कर्नाटक में 30 जिले हैं और 224 विधानसभा सीटें मौजूद हैं। राज्य की 224 सीटों में से 51 सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसमें 36 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए हैं तो 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हो चुकी है। 173 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के होती हैं।