• Thu. Apr 25th, 2024

जान्हवी कपूर ने बच्चों को दी थीम पार्टी

May 22, 2023

डिज्नी की ‘द लिटिल मरमेड’ की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो .चुकी है। जिस दिन से इस फिल्म का एलान हुआ है उसी दिन से दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने को तैयार हो चुके हैं। प्रशंसकों के बीच फिल्म का बज बना हुआ है और वे सभी फिल्म की रिलीज के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे ङैं। जहां फैंस विदेश से लेकर भारतीय दर्शक अभिनेत्री हेले बेली को लिटिल मरमेड बने देखने को लेकर काफी समय से बेताब लग रहे हैं।

वहीं इससे पहले जान्हवी कपूर भारत में फिल्म का प्रमोशन करना शुरु कर दिया है। वह लगातार फैंस को सरप्राइज देकर खुश कर रही हैं। जहां बीते दिनों जान्हवी ने एक वीडियो में राजकुमारी एरियल बनकर जलपरी की जादुई दुनिया की तरफ ही कदम रख चुकी है, वहीं अब उन्होंने छोटी बच्चियों के लिए ‘लिटिल मरमेड’ थीम पर पार्टी रख चुकी है।

‘द लिटिल मरमेड’ 26 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने को लेकर तैयार हो चुकी है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के दिलों में इसे देखने का उत्साह भी बढ़ना शुरु हो गया है। इससे पहले जान्हवी कपूर ‘लिटिल मरमेड’ के फैंस के इस उत्साह को बढ़ाने में लगी हुई हैं। पिछले हफ्ते राजकुमारी एरियल की जादुई दुनिया में कदम रखने के बाद अभिनेत्री को छोटी लड़कियों के साथ ‘द लिटिल मरमेड’ की स्पेशल थीम पर रखी पार्टी को लेकर मस्ती करते हुए देखा जा चुका है। इस पार्टी में जान्हवी कपूर बच्चियों के साथ केक भी काटती दिख रही हैं।

जान्हवी कपूर की तस्वीरों को देखकर स्पष्ट हो गया है कि अभिनेत्री ने पार्टी में वास्तव में अपने बचपन को फिर से जीया। इस पार्टी के जरिए अभिनेत्री ने राजकुमारी एरियल की जादुई दुनिया की एक झलक अपने फैंस के साथ साझा किया था। अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे दोस्त, खुशी और मैं डिज्नी प्रिंसेस और प्रिंसेस एरियल के बारे में देखते और पढ़ते हुए बड़े हो चुके हैं।

इससे पहले जान्हवी कपूर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह छोटी लड़कियों को ‘मछली जल की रानी है’ सुनाती दिखाई दे रही हैं। कहानी सुनाते-सुनाते जान्हवी वह जलपरी में तब्दील हो जाती हैं।