• Thu. Apr 25th, 2024

विदेशी मंदे का पड़ा असर, सोने की कीमत में हुई गिरावट

May 14, 2023 ABUZAR ,

इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मंदी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम में कमी हो चुकी है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2013.60 डॉलर प्रति औंस जाने के साथ ये 2007.70 डॉलर प्रति औंस पर हो चुका है। चांदी ऊपर में 24.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.93 डॉलर प्रति औंस पर हो गया है।

सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62000 रुपए प्रति दस ग्राम पर हो गया है। 22 कैरेट 57340 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72400 व टंच 72599 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62600 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73800 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 800 रुपए प्रति नग पर हो गया है।

इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में बेस्ट क्वालिटी प्याज में स्टॉकिस्टों को लेकर अहम मानी जा रही है, जबकि लोकल प्याज अधिक रहने के अलावा लेवाली ठंडी होने से कीमतों में कमी होना शुरु हो चुकी है। मंडी में प्याज की 70 हजार, आलू की 32 हजार व लहसुन की 18 हजार बोरी आवक बताया गया है।