• Fri. Mar 29th, 2024

उत्तर प्रदेश में जारी है गर्मी का कहर, प्रयागराज समेत 5 राज्य में पारा 45 से हुआ अधिक

Apr 29, 2022

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम तेजी से करवट होना शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर माना जा रहा है। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा झांसी, आगरा और कानपुर में बात की जाए तो 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 3 मई से प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया जा चुका है। हालांकि, मई महीने की शुरुआत लू के साथ होनी शुरू हो जाएगी

प्रदेश में प्रयागराज पड़ रही सबसे अधिक गर्मी

मौसम विभाग के आंकड़ों देखा जाए तोनजर डालें तो प्रदेश में गुरुवार को प्रयागराज में सबसे ज्यादा करीब 46 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ है। इसके बाद कानपुर में रिकॉर्ड 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। आगरा और झांसी में भी तापमान 45.5 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया गया है।

अगले 5 दिनों तक पड़ने जा रही भीषण गर्मी

सीएसए यूनिवर्सिटी में मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने जानकारी दिया है कि यूपी में एक बार फिर लू चलने जा रही है। अगले चार से पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ रही है। आज यानी शुक्रवार को भी धूल भरी आंधी चलने की आंशका है। इससे मौजूदा गर्मी की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है।

लखनऊ में चलने वाली है लूह

गुरुवार को लखनऊ का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ का तापमान और बढ़ने जा रहा है। लू का असर दिखाई देने जा रहा है। लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा चुकी है।

अंज़र हाशमी, उत्तर प्रदेश