• Thu. Mar 28th, 2024

IPL 2023: गुजरात ने जीतकर फाइनल में बनाई जगह, मुंबई को 62 रन से हराया

May 26, 2023 ABUZAR

IPL 2023: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का छठा खिताब जीतने का सपना अधूरा ही रह गया क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की सीजन में तीसरी सेंचुरी के बाद गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन के बूते गुजरात ने मुंबई को 62 रन से क्वालीफायर-2 में हरा दिया। अहमदाबाद में मूसलाधार बारिश के चलते देरी से शुरू हुए मैच में टॉस गंवाकर गुजरात टाइटंस ने स्कोरबोर्ड पर 233/3 का विशाल स्कोर टांगा। जवाब में रोहित शर्मा की मुंबई पलटन 18.2 ओवर में 171 रन ही बनाया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 28 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होगी।

गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का बेस्ट बोलिंग करते हुए 2.2 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट लिया था। मगर 60 गेंद में 129 रन बनाकर शुभमन गिल गुजरात की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में दाएं हाथ के इस युवा ओपनर का सबसे बड़ा योगदान रहा। सीजन में उनके बल्ले से कुल तीन शतक हो गए। क्वालीफायर-2 जैसे बड़े मुकाबले में मुंबई जैसी बड़ी टीम के खिलाफ गिल ने सात चौके और 10 छक्के लगाया था।

इस सेंचुरी और दूसरे (IPL 2023) विकेट के लिए साई सुदर्शन (43 रन, 31 गेंद, 5 फोर, 1 सिक्स) के साथ उनकी 138 रन की साझेदारी से टाइटंस ने तीन विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर बनाया था।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 233 रन बनाए। शुभमन गिल ने 60 गेंद पर 129 रन की शानदार पारी खेली। साईं सुदर्शन रिटायर्ड आउट हुए। सुदर्शन ने 43 रन बनाया। हार्दिक ने 28 रन की तेज पारी खेली। राशिद खान ने 5 रन बनाए। साहा ने 18 रन का अहम योगदान दिया। आकाश मधवाल और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।

आकाश मधवाल के ओवर में गिल ने तीन छक्के जड़े
लेग स्पिनर पीयूष चावला ने हालांकि मुंबई को जल्द ही पहली सफलता दिलाया. रिद्धिमान साहा (16 गेंद पर 18 रन) लेग साइड की वाइड गेंद को खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए. गिल ने इसके बाद छक्के जड़ने के अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन कर दिया. चावला और कुमार कार्तिकेय पर छक्के जड़ने के बाद उन्होंने लखनऊ सुपरजॉयंट्स के खिलाफ मुंबई की जीत के नायक आकाश मधवाल के ओवर में तीन छक्के लगाया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, जॉश लिटिल, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, साई किशोर

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, , टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल