• Sat. Apr 20th, 2024

फिज़ी में भूकंप का लगा झटका, सहमे लोग

Apr 18, 2023 ABUZAR ,

ऩई दिल्ली: फिज़ी (Fiji), जो दक्षिण प्रशान्त महासागर (South Pacific Ocean) के मेलानेशिया (Melanesia) में एक द्वीप देश में शामिल हो गया है, हाल ही में भूकंप के झटके से कांप गया था। फिज़ी में भूकंप का झटका महसूस हुआ है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center For Seismology) ने भी फिज़ी में आए भूकंप से लोगों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का मंगलवार, 18 अप्रैल को फिज़ी के समयानुसार दोपहर करीब 4 बजकर 31 मिनट (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजाकर 01 मिनट) पर आया था। भूकंप के इस झटके से लोग सहम चुके हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज फिज़ी में आया भूकंप राजधानी सुवा (Suva) से 485 किलोमीटर साउथ में आया। इस भूकंप की गहराई 569 किलोमीटर आंकी जा रही है।

फिज़ी में आज आए भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसकी वजह भूकंप की गहराई का ज़्यादा होना है। हालांकि भूकंप के झटके से लोग सहम चुके हैं।

चूंकि फिज़ी एक द्वीप देश है, ऐसे में भूकंप के झटके से यहाँ सुनामी के खतरे की आशंका भी बढ़ जाती है। हालांकि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज फिज़ी में आए भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। इसकी वजह भी भूकंप की गहराई का ज़्यादा कहा गया है।