• Thu. Apr 25th, 2024

IPL 2023: चेन्नई ने जीता मुकाबला, दिल्ली को 27 रन से हराया

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 55वां मुक़ाबला में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC)  शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हराया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी (IPL 2023) करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाया था। चेन्नई सुपर किंग्स का कोई भी बल्लेबाज शुरुआत मिलने के बाद बड़ा स्कोर नहीं बनाया। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने 12 गेंद पर 25 रन की पारी खेली थी। वहीं दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने सबसे अधिक विकेट लिया।

जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 140 रन ही बनाकर सीमित हो गई। दिल्ली के लिए रिले रूसो ने 37 गेंद पर 35 रन बनाए।  इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के 15 अंक हो गए हैं और उनका प्लेऑफ में जाना लगभग तय माना जा रहा है।

​​​​​​​​​​​​​​टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई से शिवम दुबे ने 25 रन की पारी खेली, जबकि ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने 24 रन बनाया था। रायडु ने 23 रन का अहम योगदान दिया था। वहीं, अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा ने 21-21 रन बना लिया था। आखिर में धोनी ने 9 बॉल पर दो छक्कों और एक चौके से सजी पारी खेली। दिल्ली की ओर से मिचेल मार्श ने तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल को दो विकेट मिल गए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे और दीपक चाहर।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, अक्षर पटेल, अमान खान, रिपल पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद और ईशांत शर्मा।