• Wed. Apr 24th, 2024

भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की सूची की जारी

Apr 12, 2023 ABUZAR , ,

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने पार्टी के 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेता नागराज छब्बी कलघाटगी से चुनाव लड़ने को तैयार हो गए हैं।

ससे पहले भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के बगावती तेवरों पर भी खुलकर आप बात जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 99% जगदीश शेट्टार को चुनाव टिकट दिया जाएगा। दूसरी सूची में उनका नाम शामिल किया जा सकता है।

इससे पहले दो दिन तक राजधानी दिल्ली में चले मंथन के बाद मंगलवार रात कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची को जारी किया था। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसका एलान किया था। उन्होंने बताया कि आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो रहा है। इस लिस्ट में 52 नए उम्मीदवारों पर भारतीय जनता पार्टी ने दांव खेला है।

येदियुरप्पा के बेटे को मिला टिकट
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिकारीपुरा येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट है। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।

अंज़र हाशमी