• Tue. Apr 23rd, 2024

कल संगम नगरी आएंगे अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव की संगम में अस्थियां करेंगे विसर्जित

प्रयागराज: सामजावादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की अस्थियों को संगम में कल के दिन विसर्जित किया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने पिता की अस्थियों को विधि-विधान से विसर्जित करने जा रहे हैं जिसके लिए अखिलेश प्रयागराज कल पहुंच जाएंगे।

नेताजी मुलायम सिंह यादव की इच्छा थी कि उनकी अस्थियां संगम प्रयागराज में विसर्जित किया जाए। वहीं इस दौरान अखिलेश यादव के अलावा उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने जानकारी दिया है कि मुलायम सिंह की मृत्यु हो जाने के बाद से 21 अक्टूबर को सैफई में शांति पाठ करवाया जाएगा। इस दिन ब्रह्मभोज भी करवाया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्टूबर को निधन हुआ था। वे काफी समय से अस्वस्थ हो गए थे। उन्होंने सुबह 8:16 बजे आखरी सांस लिया था। मंगलवार अपराह्न 3 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार हुआ था। मुलायम सिंह यादव की उम्र 82 वर्ष थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि देने का कार्य किया था। अंतिम संस्कार होने के बाद ही अखिलेश शदव ने उनकी अस्थियां चुनकर एक कलश में रखा था।

अंज़र हाशमी, उत्तर प्रदेश