• Thu. Apr 25th, 2024

राजस्थान सरकार मन्त्रिमण्डल में नए चेहरों के शामिल होने की संभावना, सचिन पायलट को मिल सकती है केंद्रीय नेतृत्व में जगह

पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने दिल्ली जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने यह बात पार्टी आलाकमान को बता दी है। आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल ने जयपुर का दौरा किया था और विधायकों से बात की थी। सचिन पायलट को केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस में शीर्ष पदाधिकारी के रूप में काम करने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। वहीं, अशोक गहलोत आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। सचिन पायलट खेमे के कई लोग एक साल से अधिक समय से पार्टी में हाशिए पर है। सचिन पायलट और राजस्थान के 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर राज्य छोड़ दिया था। गांधी परिवार के द्वारा मध्यस्थता करने के बाद वे वापस आ गए थे। कई मौजूदा मंत्रियों को पार्टी संगठन में स्थानांतरित किया जा सकता है, क्योंकि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार में नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)