• Tue. Apr 23rd, 2024

स्वीडन के तट पर दिखी रूस की जासूसी व्हेल

ओस्लो: नॉर्वे की राजशाही के बाद स्वीडन राज्य के तट पर जासूसी करने वाली व्हेल मछली ‘ह्वाल्दिमिर’ (बेलुगा) को देखा गया है। इस मछली को रूसी महासंघ की नौसेना की तरफ से जासूस के रूप में प्रशिक्षित किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसे स्केंडिनेवियाई देश स्वीडन के तट पर देखा गया था। इससे पूर्व यह वर्ष 2019 में एक ओर स्केंडिनेवियाई देश नॉर्वे में देखा गया था।

जानकारी के अनुसार, पहली बार नॉर्वे के फिनमार्क के सुदूर उत्तरी इलाके में इसे ढूंढा गया था। ह्वेनबोस्ट्रैंड में स्वीडन के दक्षिण-पश्चिमी तट पर बेलुगा व्हेल को रविवार को देखा गया। यूरोपीय महाद्वीप के देश नॉर्वे ने अपने लोगों को इस रूसी जासूसी करने वाली व्हेल से दूरी बनाकर रखने की चेतावनी दी है। हालांकि, रूस ने अभी तक इस व्हेल के जासूसी होने के इल्जामों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बायोलॉजिस्ट जॉर्गन री-विग का कहना है, ऐसा लगता है कि इसे मुख्य रूप से तैयार किया गया है। इसके शरीर पर जो वस्तुएं पाई गईं थी, उससे यह लगता है कि इसे रूस की नौसेना ने प्रशिक्षित किया है। विग का मानना है कि रूसी सेना ने किसी विशेष ऑपरेशन हेतु इस व्हेल को प्रशिक्षित किया है।

अमन ठाकुर – हिमाचल प्रदेश