• Fri. Apr 19th, 2024

रूस के बेलगोरोद में हुआ ड्रोन से हमला

मॉस्को: रूस-यूक्रेन जंग में अब दोनों देश एक दूसरे की राजधानियों पर आक्रमण करने लगे हैं। मंगलवार को रूसी महासंघ की राजधानी मॉस्को के बेलगोरोद पर यूक्रेन द्वारा ड्रोन से आक्रमण किया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हुए हैं। रूस का कहना है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से मॉस्को पर यह बेहद खराब हमला है। हालांकि इन आक्रमणों को बेअसर बताया गया।

मॉस्को का कहना है कि यूक्रेन के आक्रमण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कत्ल की कोशिश थी। वहां के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि मंगलवार तड़के हुए ड्रोन हमलों में दो घायल हो गए जबकि दो इमारतें को नुकसान पहुंचा। एक टेलीग्राम चैनल “बाजा” ने बताया कि यूक्रेन द्वारा 25 से अधिक ड्रोन मॉस्को की तरफ भेजे गए थे। दूसरी ओर, रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 20 से अधिक ईरान में बने ड्रोन से आक्रमण किए। यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि कीव पर 31 ड्रोन छोड़े गए, जिनमें से 29 को मार गिराया है।

कीव की एक इमारत से जीवित बचे वलेरिया ओरेशकोव का कहना है कि हमले का डर अभी है। इसका शुक्र मनाएं कि हम जीवित हैं परंतु सोचिए आगे क्या होगा। ओकसाना नाम के एक निवासी का कहना है कि अब आश्रय वाली जगहों पर शरण लेनी पड़ेगी। हम नहीं जानते कि अगला आक्रमण कहां पर होगा। यूक्रेन की सेना के प्रशासन के मुताबिक, कीव को निशाने पर लेकर किए गए रूस के हमले में एक की मृत्यु हो गई है और सात लोग घायल हो गए।

सैन्य प्रशासन ने कहा कि होलोसीव जिले में एक बहुमंजिला इमारत में भयानक अग्निकांड हुआ है। इमारत के दो ऊपरी तल बर्बाद हो गए हैं और मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। 20 से ज्यादा लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया गया है। हमले में पूरी इमारत हिल गई थी। दार्नित्स्की जिले में एक निजी मकान का मलबा गिरने से आग लग गई और पेचेर्स्की जिले में तीन कारें जल गईं।

यूक्रेन की राजधानी कीव में तड़के उजाला होने से पूर्व आसमान पर ड्रोन तथा धमाकों की आकाश को भेदने वाली ध्वनियां सुनाई दीं। जिन्हें यूक्रेन की हवाई रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। दूसरी ओर मॉस्को में भी रूस के निवासियों ने विस्फोट की आवाजें सुनी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को में घुसपैठ करने वाले ड्रोन को मार गिराया है। रूस ने इस हमले को यूक्रेन के प्रशासन के द्वारा ‘आंतकवादी हमला’ करार दिया, जबकि यूक्रेन ने कहा कि रूस ने उनके देश के विरुद्ध पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से आतंकवादी हमले कर रहा है।

अमन ठाकुर – हिमाचल प्रदेश