• Wed. Apr 24th, 2024

नए संसद भवन में अखंड भारत के मानचित्र पर जताई पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री ने चिंता

काठमांडू: सङ्घीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई ने मंगलवार को भारत गणराज्य के नए संसद भवन में बने अखंड भारत भीति-चित्र को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भित्ति-चित्र में नजदीकी पड़ोसी देेश में प्राचीन भारतीय विचारों के प्रभाव का चित्रण किया गया है, जिसके कारण गैरजरूरी और नुकसानदायक राजनयिक विवाद जन्म ले सकते हैं। रविवार को भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन किए गए नए संसद भवन में बने भित्ति-चित्र भारत के इतिहास के जरूरी साम्राज्यों व नगरों को दर्शाता है।

नेपाल के समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, भट्टाराई की यह टिप्पणी भित्ति-चित्र में नेपाल के कपिलवस्तु और लुंबिनी को दिखाए जाने के पश्चात आई है। नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भट्टाराई ने ट्विटर पर लिखा है कि यह भित्ति-चित्र नेपाल के साथ भारत के पड़ोसी देशों में गैरजरूरी और नुकसानदायक राजनयिक विवादों को जन्म दे सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें भारत के ज्यादातर नजदीक पड़ोसियों के मध्य पहले से ही द्विपक्षीय रिश्तों को खराब कर रहे विश्वास की कमी को और बढ़ाने की क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के राजनीतिक नेतृत्व को भित्ति-चित्र की वास्तविक मंशा और प्रभाव के बारे में वक्त पर जानकारी देनी चाहिए।

अमन ठाकुर – हिमाचल प्रदेश