• Wed. Apr 24th, 2024

जानिए दिल्ली के अनलॉक प्रक्रिया में क्या क्या रहेगा बंद और किन चीजों पर मिलेगी छूट

41 दिन बाद दिल्ली मैं लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरु कर दी हैं। अनलॉक-1 में सरकार ने सिर्फ निर्माण गतिविधियों और औद्योगिक इकाइयों को छूट दी है। वही औद्योगिक इकाइयां चलेंगी जो सरकार की ओर से मंजूरी क्षेत्र में चल रही होंगी। छूट के साथ ही सरकार ने कोविड संक्रमण को रोकने के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिसका पालन अनिवार्य होगा। अभी सिर्फ दो क्षेत्रों को ही राहत दी गई है। 20 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था। उसके बाद संक्रमण के चलते पांच बार इसे बढ़ाया गया है। आखिरी बार 23 मई को लॉकडाउन बढ़ाया गया था। जिन दो क्षेत्र को छूट दी गई है अगर वह उसी परिसर में रहकर काम करते हैं तो किसी ई-पास की जरूरत नहीं होगी। अगर उन्हें घर से फैक्ट्री तक जाने के लिए सफर करना है तो उन्हें ई-पास बनवाना होगा। दिल्ली सरकार ने अनलॉक में साफ कहा है कि जिसमें कोई लक्षण नहीं होगा उसे काम के लिए प्रवेश दिया जाएगा। निर्माण स्थल या फैक्ट्री स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)