• Wed. Apr 17th, 2024

चीन बना रहा हैं दूसरा मेगा डैम, भारत को पानी से तबाह करने की हो सकती है साजिश

जहां दुनिया वायरस से तबाह हो रही है वहीं चीन अपनी ताकत बढ़ाता जा रहा है। इस बीच अब चीन द्वारा बनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े मेगाडैम ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। इस मेगाडैम प्रोजेक्ट की वजह से भारत में तबाही भी आ सकती है। चीन ने हाल ही में यारलुंग सांगपो नदी के ऊपर मेगाडैम बनाने की अपनी योजना का खुलासा किया है। इसे चीन की जिस नदी पर बनाया जाएगा वो दुनिया की सबसे बड़ी नदी में गिना जाता है। ये चीन के अलावा भारत और बांग्लादेश से होते हुए बहता है। इसकी लंबाई 3 हजार किलोमीटर तक है। दरअसल, ये नदी एक जगह से 180 डिग्री के एंगल से करीब 2 हजार फ़ीट की ऊंचाई से गिरता है। रिपोर्ट के मुताबिक़ इतनी ऊंचाई से गिरते पानी से आम डैम की तुलना में तीन गुना ज्यादा बिजली की पैदावार होगी। इससे कार्बन ईंधन की जगह चीन हाइड्रो पावर पर निर्भर हो जाएगा। जिस एरिया में ये नदी है और डैम बनाने का प्रपोजल है उसे लेकर लंबे समय से भारत और चीन में विवाद चल रहा है। एलएसी को लेकर हो रहे विवाद में ही बीते साल जून में 20 भारतीय सैनिकों को मार दिया गया था। अभी तक सीमा को लेकर ये विवाद खत्म भी नहीं हुआ है।अगर चीन ने इस मेगाडैम को बना लिया तो बाद में किसी विवाद पर वो इसका पानी छोड़ भारत में तबाही ला सकता है। चीन और भारत के बीच रिश्तों में टेंशन को देखते हुए ऐसा होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

सतीश कुमार, ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया।