• Thu. Apr 25th, 2024

Delhi DTC Scam: सिविल लाइन्स पर जारी विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अल्का लांबा को पुलिस ने लिया हिरासत में

कांग्रेस नेता अल्का लांबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अल्का लांबा ने कहा कि राजधानी दिल्ली में पानी का संकट और भी गंभीर होता जा रहा है। और दिल्ली सरकार सिर्फ शराब की होम फ्री होम डिलीवरी दे रही है।

क्या है पूरा मामला:

दिल्ली सरकार पर डीटीसी घोटाले को लेकर के कांग्रेस जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली सरकार पर ये आरोप लगाया है। कि राजधानी में पानी का संकट बड़ता जा रहा है। लेकीन इस पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कांग्रेस नेता अल्का लांबा को हिरासत में ले लिया है।

क्या कहा कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने:

कांग्रेस पार्टी जमकर विरोध कर रही है। इसी वीरोध प्रदर्शन के चलते अल्का लांबा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली बूंद बूंद के लिए तरस रही है। महंगाई चरम पर है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि रोजगार देंगे,लेकिन सरकार तो हाथो हाथ को दारू देकर के फ्री होम डिलीवरी शराब दे रही है। कहीं राहत नहीं मिल रही है। कहा कि अब दिल्ली के विपक्ष की आवाज को सदन तक पहुंचाने का काम कांग्रेस करेगी।

दिल्ली वालों के लिए हक के और न्याय मांगेगे :

गुरूवार से सिवील लाइन मेट्रो स्टेशन के पास हो रहे इस विरोध प्रदर्शन करने लगे कांग्रेस पार्टी हाथों में बड़े बड़े पोस्टर लिए साथ ही अलग अलग सिंबॉलिक तरीके से गंदे पानी, बढती महंगाई,पेट्रोल और कोरोना महामारी के दौरान खराब प्रबंधन को लेकर के विरोध प्रदर्शन जारी है।

सार्थक अरोड़ा (स्टेट हेड दिल्ली)