• Thu. Apr 25th, 2024

अब एमेजन पर शॉपिंग के साथ साथ पढ़ पाएंगे फ्री में आर्टिकल्स

अमेज़ॉन ने फिचर आर्टिकल्स के सेक्शन को अपने एप में एड किया है जिसे पाठक मुफ्त में पढ़ पाएगे आर्टिकल्स इस आर्टिकल्स सेक्शन में आपको कई कैटगरीज देखने को मिलेगी जैसे एक्सक्लूसिव, स्पोर्ट्स, ऑटो, इंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स जैसे आपको यहा पढने को मिलेगे। पाठकों को कई पब्लिकेशन के आर्टिकल्स यहीं एक जगह ही उपलब्ध होंगे जिसमें कई आर्टिकल्स एक्सकलूसिव रूप में उपलब्ध होंगे कंपनी द्वारा कुछ किंडल यूज़र्स को भी इसके बारे में सूचित किया जा रहा है।इस बात को एमेजन के प्रवक्ता ने खुद कंर्फम करते कहा इस कड़ी में नई सर्विस की टेस्टिंग कर रहे है जिससे पाठको को ईंटरनटेनमेंट, स्पोर्ट्स, करंट अफेयर्स जैसे कई टॉपिक्स पर आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे ये काफी खुशी की बात है। हाल ही में एमेजन ने मीनी टीवी को लॉन्च कर यूजर्स में एप चलाने की उत्तसुक्ता को बढ़ा दिया था वहीं अब इस आर्टिकल्स सेक्शन को एड कर यूज़र्स को औऱ भी खुशी मिल सकती है।

कैसे देखे फिचर आर्टिकल्स को
वैसे तो इन आर्टिकल्स को ढूंढ पाना मुश्किल माना जा रहा है लेकिन इसे फिचर आर्टिकल्स लिख आप मैनुअल में सर्च कर सकते है

किस तरीके के आर्टिकल्स पढने को मिलेंगे
यहां सभी पाठको को outlook,harper collins,hachette India, India today जैसे इन संस्थानो के आर्टिकल्स पढ़ने को मिलेगे

सार्थक अरोड़ा, दिल्ली।