• Fri. Mar 29th, 2024

सीनियर जर्नलिस्ट और आजतक एंकर रोहित सरदाना की कोरोना के कारण हुई मौत

सीनियर जर्नलिस्ट रोहित सरदाना की कोरोना द्वारा हुई मृत्यु। शोकाकुल हुआ पुरा आजतक परिवार बोले हमे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा वो हमारे भीच नही हैं।सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है। ॐ शान्ति।आज तक न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो दंगल की एंकरिंग करते थे।वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

-सतीश कुमार।