• Thu. Mar 28th, 2024

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर हुआ जानलेवा हमला; आखिर कौन है वर्दीधारी हमलावर

आज ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री के उपर फायरिंग की गयी है। हम आपको बता दे झारसुगुडा जिले के बृजराजनगर के पास नाबादास के उपर एक के बाद एक 5 राउंड फायरिंग की गयी है। फायरिंग करने वाला एक वर्दीधारी है जिसकी पहचान गोपाल दास ASI के रूप में हुई है। नाबादास अपने नैतिक कार्यो के साथ धार्मिक कार्यो के लिए भी हमेशा चर्चे मे रहते है। पुलिस की माने तो यह हमला पूरी प्लानिग के साथ किया गया है। उन पर बेहद करीब से गोली चलाई गई हालाँकि उनकी जान बचा ली गई है। इस घटना के तुरंत बाद उन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इस हमले के बाद स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये जा रहे है। मंत्री जी जब एक कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए आये और जैसे ही वो गाड़ी से उतरे उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी उन्हे गंभीर हालत में अस्पताल पहुचाया गया। इस खूनी वारदात के बाद BJD के कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है। पार्टी के लोग धरने पर भी बैठे हैं। वहा मौजूद लोगो ने बताया कि जब मुख्य अतिथि नाबा दास पहुँचे तो लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी तभी एक पुलिसकर्मी नजदीक से फायरिंग कर भाग गया। नाबा दास को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी है।
पिछले दिनों नाबा दास सुर्खियों में आये थे जब उन्होंने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश तथा 1.5 किलोग्राम चाँदी की कलश दान में दिया था। इन कलशो की कीमत 1 करोड़ से भी अधिक है।

रिपोर्ट: वंशिका सिंह