• Thu. Mar 28th, 2024

सउदी ने अपने नागरिकों को चेताया, इन देशों की यात्रा की तो लगेगा 3 साल का बैन

डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते प्रकोप और इसके नए वेरिएंट पर रोक लगाने के लिए सऊदी अरब ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। स्टेट न्यूज एजेंसी एसपीए ने मंगलवार को बताया कि सऊदी अरब की चेतावनी के मुताबिक, अगर किसी नागरिक ने राज्य की ‘रेड लिस्ट’ में शामिल देशों की यात्रा की, तो उस पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।जिन्हें मई में मार्च 2020 के बाद पहली बार अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।मई में मार्च 2020 के बाद पहली बार अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति दी गई थी, उन्होंने यात्रा नियमों का उल्लंघन किया है।उनकी वापसी पर कानूनी जवाबदेही और भारी जुर्माना लगाया जाएगा और तीन साल के लिए यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। बता दें कि सऊदी अरब ने अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।आंतरिक मंत्रालय इस बात पर जोर देता है कि जहां अभी महामारी पर काबू नहीं पाया गया या जहां संक्रमण के नए वेरिएंट फैले हैं। नागरिकों को अभी भी सीधे या किसी दूसरे देश के जरिए इन राज्यों या किसी दूसरे देश में यात्रा करने पर प्रतिबंध है। सऊदी अरब में मंगलवार को कोरोना के 1,379 नए मामले सामने आए, जिससे कुल केस की संख्या 520,774 हो गई। यहां कोरोना से अब तक 8,189 लोगों की मौतें हुईं हैं। यहां जून 2020 में एक दिन में संक्रमण के 4000 तक मामले आए हैं।

सतीश कुमार (ऑपेरशन हेड, साउथ इंडिया)